मुख्य बातें

ललमटिया पुलिस ने ऑटो चोर गिरोह का किया पर्दाफाश: चार ऑटो बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार – Godda News

ललमटिया पुलिस ने ऑटो चोर गिरोह का किया पर्दाफाश:  चार ऑटो बरामद, तीन शातिर चोर गिरफ्तार – Godda News

गोड्डा पुलिस ने एक राज्यस्तरीय चोर गिरोह का भी भंडाफोड़ किया। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ चोरी के चार ऑटो भी बरामद किया है। दरअसल, लालघुटवा निवासी मुस्तकीम अंसारी का ऑटो चोरी हुआ था। ललमटिया थाने में मामला दर्ज होने के बाद, पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। इस दल ने महज एक सप्ताह के भीतर चोरी हुए CNG ऑटो के साथ तीन अन्य ऑटो भी बरामद किए। पुलिस ने इस मामले में गोड्डा के ठाकुर गंगटी थाना क्षेत्र के तीन शातिर चोरों में हजरत अंसारी (ग्राम बुधवाचक), अख्तर अंसारी (ग्राम माल मंडरो) और जहांगीर, ग्राम माल मंडरो को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ चंद्रशेखर आजाद ने जानकारी देते हुए बताया कि बरामद सभी ऑटो की जानकारी संबंधित थानों के माध्यम से जुटाई जा रही है। गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का भी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य ऑटो चोरी करने के बाद उसे अपना बताकर 50 हजार से 1 रुपए में किसी को बंधक रख देते थे। कुछ दिनों बाद उसे बंधक मुक्त कराकर यात्री और फेरी के काम में लगाते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *