मुख्य बातें

लुधियाना में प्राइवेट स्कूलों को DEO के आदेश: मार्च में न करें एडमिशन, यूनिफार्म व किताबों की लिस्ट वेबसाइट पर करें अपलोड – Ludhiana News

लुधियाना में प्राइवेट स्कूलों को DEO के आदेश:  मार्च में न करें एडमिशन, यूनिफार्म व किताबों की लिस्ट वेबसाइट पर करें अपलोड – Ludhiana News

नया शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू होना है और कई प्राइवेट स्कूलों ने स्टूडैंट़स के एडमिशन शुरू कर दिए। जिला शिक्षा विभाग के पास प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिकायतें आने लगी हैं। वहीं शिक्षा विभाग ने प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल्स को एडमिशन के लिए गाइडलाइन जारी कर दी। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी डिंपल मदान ने प्राइवेट स्कूलों को सख्त आदेश दिए हैं कि मार्च में एडमिशन न करें। एक अप्रैल से पहले एडमिशन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ डीईओ ने प्राइवेट स्कूल प्रिंसिपल्स को कहा है कि आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यूनिफॉर्म और किताबों की पूरी सूची अपनी वेबसाइट पर अपलोड करें। यह आदेश अभिभावकों की ओर से प्राप्त शिकायतों के बाद जारी किया गया है। यूनिफार्म-किताबें एक ही दुकान से खरीदने को करते हैं मजबूर पैरेंट्स ने डिप्टी कमिश्नर को दी गई शिकायत में कहा है कि प्राइवेट स्कूल संचालक यूनिफार्म व किताबें एक ही दुकान से लेने के लिए मजबूर करते हैं। दुकानदार मनमाने रेट पर किताबें व यूनिफार्म बेचते हैं। वेबसाइट पर किताब का नाम व पब्लिशर का नाम देना होगा शिक्षा विभाग ने जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों के प्रिंसिपलों को आदेश दिया है कि वे क्लास वाइज किताबों और यूनिफॉर्म की सूची तैयार कर अपनी आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध करवाएं। स्कूल प्रिंसिपल्स को किताबों का नाम, लेखक व पब्लिशर का नाम भी देना होगा। तीन दिन में जानकारी अपलोड करने के आदेश शिक्षा विभाग ने स्कूलों को यह जानकारी तीन दिनों के भीतर वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्कूलों को यह भी कहा गया है कि इस संबंध में की गई कार्रवाई की सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को भी भेजी जाए। आदेशों की अनदेखी की तो होगी कार्रवाई अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि अगर इन आदेशों का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने कहा है कि स्कूल प्रिंसिपल इन आदेशों के अनुसाार काम करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *