हादसे में कार के आगे का हिस्सा टूटा।
अबोहर क्षेत्र में वीरवार दोपहर एक सड़क हादसे में एक कार डिवाइडर से टकरा गई। यह घटना गांव सैदांवाली और आलमगढ़ के बीच हुई। हादसे में कार ड्राइवर सुरक्षित बच गया, हालांकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
.
जानकारी के अनुसार, यह हादसा उस समय हुआ जब आगे चल रही गेहूं से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के ड्राइवर ने अचानक अपना वाहन मोड़ दिया। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडरों से जा टकराई।
कार ड्राइवर सुरक्षित
ढीगांवाली निवासी श्रीराम पुत्र बालकृष्ण अपनी कार से अबोहर शहर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के दोनों टायर फट गए और उसका अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, श्रीराम को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
यह पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज सामने आने के बाद हादसे की तस्वीर स्पष्ट हो गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। क्षतिग्रस्त कार को बाद में सड़क से हटाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हादसे में ड्राइवर को आर्थिक नुकसान हुआ है। इसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
हादसे का CCTV फुटेज।
