मुख्य बातें

महिला से छेड़खानी और पिटाई का आरोपी गिरफ्तार: जमशेदपुर पुलिस ने घटनास्थल पर आरोपी का निकाला जुलूस, रहा है आपराधिक इतिहास – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में राह चलती एक महिला से छेड़खानी और विरोध करने पर उसकी पिटाई करने वाला आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कन्हैया रजक को पकड़ा। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को पैदल चलाते हुए उसका जुलूस निकाला और घटनास्थल तक ले गई। आरोपी कन्हैया रजक को घटनास्थल के विभिन्न क्षेत्रों में भी घुमाया। जमशेदपुर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। छेड़खानी के विरोध में महिला को पीटा था छेड़खानी की यह घटना 5 मार्च की शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रोड नंबर-3 स्थित सरकारी स्कूल के सामने लगभग 20 वर्षीय महिला के साथ आरोपी ने छेड़खानी की, सिगरेट से जलाने की कोशिश की और विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की। शुक्रवार को मुख्य अभियुक्त कन्हैया रजक को गिरफ्तार किया घटना के बाद पीड़िता ने बागबेड़ा थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने 6 मार्च को छापेमारी कर मुख्य अभियुक्त कन्हैया रजक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कन्हैया रजक के खिलाफ बागबेड़ा थाना में पहले भी मामले दर्ज हैं। सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *