मुख्य बातें

हैदराबाद में ड्यूटी के दौरान बांका के सिक्योरिटीगार्ड की मौत: वाहन की चपेट में आने से गई जान, मुआवजा की मांग कर रहे परिजन – Banka News

हैदराबाद में ड्यूटी के दौरान बांका के सिक्योरिटीगार्ड की मौत:  वाहन की चपेट में आने से गई जान, मुआवजा की मांग कर रहे परिजन – Banka News

बांका जिले के रजौन थाना क्षेत्र के सिमरौंधा गांव निवासी गौरव कुमार की हैदराबाद में ड्यूटी के दौरान एक हादसे में मौत हो गई। वह एसआईएस सुरक्षा प्रहरी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। मृतक बिंदेश्वरी पासवान के पुत्र थे। गौरव कुमार ड्यूटी पर थे तभी एक गार्ड वाहन के चालक ने उन्हें नहीं देखा और वाहन सीधे उन पर चढ़ गया। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई। परिजन ने हैदराबाद से लाया शव घटना की सूचना फोन के माध्यम से मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य सदमे में आ गए और तत्काल हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि गौरव कुमार परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, जो सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। हैदराबाद से जब गौरव का शव पैतृक गांव सिमरौंधा पहुंचा, तो पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। शव पहुंचते ही परिजनों के रोने-चीत्कार से वातावरण शोकाकुल हो गया। आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुआवजा की मांग कर रहे परिजन ग्रामीणों और परिजनों ने ड्यूटी के दौरान हुई इस दुखद मौत पर प्रशासन और संबंधित कंपनी से उचित मुआवजा और सहायता राशि प्रदान करने की मांग की है। घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *