मुख्य बातें

उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी: श्रीनगर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बजट सत्र में शामिल होने गैरसैंण जा रहे थे – Dehradun News

उत्तराखंड के राज्यपाल के हेलिकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी:  श्रीनगर में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, बजट सत्र में शामिल होने गैरसैंण जा रहे थे – Dehradun News

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के हेलिकॉप्टर में उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई। राज्यपाल गैरसैंण जा रहे थे, जहां सोमवार से विधानसभा का सत्र शुरू होना है और पहले दिन बजट पेश किया जाना है। तकनीकी खराबी का अलर्ट मिलते ही पायलट ने तुरंत एहतियात के तौर पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराने का फैसला लिया। इसके बाद चॉपर को श्रीनगर स्थित जीवीके हेलीपैड पर सुरक्षित उतार लिया गया। पायलट की सूझबूझ और तत्परता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद राज्यपाल को सुरक्षा के बीच श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया, जहां वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। गैरसैंण में विधानसभा सत्र के लिए जा रहे थे राज्यपाल गुरमीत सिंह चमोली जिले के गैरसैंण जा रहे थे। सोमवार से वहां उत्तराखंड विधानसभा का सत्र शुरू होना है और पहले दिन बजट पेश किया जाना है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए वे हेलिकॉप्टर से चमोली के गैरसैंण के लिए रवाना हुए थे, लेकिन रास्ते में तकनीकी खराबी सामने आने के बाद श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। उड़ान के दौरान मिला तकनीकी खराबी का अलर्ट जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर जब उड़ान में था, तभी करीब डेढ़ बजे पायलट को तकनीकी खराबी का संकेत मिला। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने तुरंत एहतियाती कदम उठाया और किसी तरह का जोखिम नहीं लिया। इसके बाद हेलिकॉप्टर को नजदीकी सुरक्षित स्थान की ओर मोड़ते हुए श्रीनगर के जीवीके हेलीपैड पर सफलतापूर्वक उतार लिया गया। पायलट की सूझबूझ से संभावित हादसा टल गया। श्रीनगर गेस्ट हाउस भेजे गए, जांच शुरू हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग की सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल को हेलीपैड से सुरक्षित निकालकर श्रीनगर स्थित पुलिस गेस्ट हाउस ले जाया गया। इधर, तकनीकी टीम हेलिकॉप्टर में आई खराबी की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही राज्यपाल के आगे के कार्यक्रम और अगली उड़ान को लेकर निर्णय लिया जाएगा। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं….



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *