मुख्य बातें

भट्ठा मालिक ने खुद को धमकी दिलवाने की रची साजिश: बरनाला पुलिस ने पांच युवक पकड़े; सुरक्षा हासिल करना उद्देश्य – Barnala News

भट्ठा मालिक ने खुद को धमकी दिलवाने की रची साजिश:  बरनाला पुलिस ने पांच युवक पकड़े; सुरक्षा हासिल करना उद्देश्य – Barnala News

पंजाब के बरनाला जिला पुलिस ने एक ईंट भट्ठा मालिक सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इन पर पुलिस सुरक्षा हासिल करने और समाज में झूठी शोहरत पाने के लिए खुद को गैंगस्टर से धमकी दिलवाने की साजिश रचने का आरोप है। जिला पुलिस ने इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया है। 20 लाख की मांगी थी फिरौती जिला पुलिस प्रमुख मोहम्मद सरफराज आलम, एसपी अशोक कुमार, डीएसपी राजेंद्र पाल सिंह और सीआईए स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईंट भट्ठा मालिक शिवम मित्तल उर्फ नवी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसे अज्ञात नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। वॉयस मैसेज भेजकर दी थी धमकी पुलिस ने मामले की तकनीकी जांच शुरू की, तो सच्चाई सामने आई। जांच में पता चला कि शिकायतकर्ता शिवम मित्तल ने अपने ड्राइवर परमजीत सिंह और कर्मचारी गुरप्रीत सिंह के साथ मिलकर यह पूरी योजना बनाई थी। इस साजिश में गुरप्रीत सिंह के दोस्त कुलवंत राय और कमलप्रीत, जो बठिंडा जिले के गांव भाई रूपा के निवासी भी शामिल थे। इन्होंने ही अज्ञात नंबरों और व्हाट्सएप के माध्यम से वॉयस मैसेज भेजकर शिवम मित्तल को धमकियां दी थी। पिस्तौल-कारतूस और गाड़ी बरामद पुलिस की तकनीकी टीम ने पूरे जाल को तोड़ते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से एक .315 बोर का पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक इनोवा गाड़ी बरामद की गई है। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ पुलिस को गुमराह करने, झूठी जानकारी देने, माहौल खराब करने की कोशिश करने और शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *