मुख्य बातें

महिला दिवस पर सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग टीम शुरू: दो शिफ्ट में काम करेगी टीम, छेड़छाड़ या स्टॉकिंग पर तुरंत हेल्पलाइन करें कॉल – Raipur News

महिला दिवस पर सुरक्षा के लिए पिंक पेट्रोलिंग टीम शुरू:  दो शिफ्ट में काम करेगी टीम, छेड़छाड़ या स्टॉकिंग पर तुरंत हेल्पलाइन करें कॉल – Raipur News

रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च 2026) के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई पहल की है। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने “पिंक पेट्रोल यूनिट” शुरू की। अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर अमित कांबले ने इस टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत रायपुर पुलिस में तीन पिंक पेट्रोलिंग टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों में कुल 27 अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं, जो कॉल ट्रैकर और पेट्रोलिंग के जरिए महिलाओं को तुरंत मदद देंगे। दो शिफ्टों में काम करेगी टीम टीम रोज दो शिफ्टों में काम करेगी – सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे और दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक। ये टीम संवेदनशील इलाकों में सरप्राइज पेट्रोलिंग करेगी, महिलाओं को सुरक्षा कानून और हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देगी। खासतौर पर छात्राओं, कामकाजी महिलाओं और हॉस्टल या पीजी में रहने वाली महिलाओं पर ध्यान दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर मौके पर ही मदद और काउंसलिंग भी मिलेगी।
महिला सुरक्षा के लिए रायपुर पुलिस ने हेल्पलाइन शुरू की महिलाओं की त्वरित मदद के लिए व्हाट्सएप हेल्पलाइन 94792-10932 जारी किया गया है। पुलिस ने सभी महिलाओं से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति, उत्पीड़न, स्टॉकिंग या छेड़छाड़ की घटना होने पर तुरंत इस नंबर या पुलिस को सूचित करें। इस पहल से रायपुर में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। रायपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डॉ. अर्चना झा, डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल, सहायक पुलिस आयुक्त रुचि वर्मा, निलेश द्विवेदी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *