हरियाणा के पंचकूला BJP जिलाध्यक्ष विशाल सेठ पत्नी के साथ दुबई घूमने के लिए गए थे। जो वहां पर ईरानी हमले के कारण दुबई में फंस गए थे। अब स्वदेश वापसी हुई तो BJP जिलाध्यक्ष ने उनका स्वागत किया। वहीं विशाल सेठ ने दुबई के किस्से सांझा किए। पंचकूला में विशाल सेठ ने बताया कि वो पत्नी के साथ 23 फरवरी को दुबई घूमन के लिए गए थे। 28 फरवरी को वहां से वापस लौट रहे थे। होटल से सामान पैकिंग के बाद वे टैक्सी में बैठकर एयरपोर्ट जा रहे थे। इसी दौरान टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि आसमान में धुंआ उठ रहा है। तभी दो-तीन मिसाइल हवा में टकराई और आग का गुब्बार दूर तक देखा गया। जिसके बाद अचानक से मोबाइल पर मैसेज आया तो ड्राइवर ने वापस होटल की रूख कर लिया। विशाल सेठ के अनुसार वापस की टिकट 10 गुना महंगी हो गई थी। करीब डेढ लाख रुपए में उन्हें टिकट मिली है। फ्लाइट में करीब 250 लोग उनके साथ मुंबई पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर बुर्ज खलीफा पर अटैक की खबरों का उन्होंने खंडन किया। विशाल सेठ ने कहा कि वहां कुछ होटल्स पर जरूर हमले हुए हैं। चार पॉइंट में जानिए दुबई के हालात और परेशानी…
Source link
