मुख्य बातें

बालोतरा में डीएनटी समाज का जेल भरो आंदोलन: 13 मई को मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन, बोले- 2 साल से कर रहे संघर्ष – Balotra News

बालोतरा में डीएनटी समाज का जेल भरो आंदोलन:  13 मई को मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन, बोले- 2 साल से कर रहे संघर्ष – Balotra News

बालोतरा में राष्ट्रीय पशुपालक संघ और डीएनटी संघर्ष समिति द्वारा 13 मई 2026 को ‘जेल भरो आंदोलन’ आयोजित किया जाएगा। संगठन ने इस संबंध में जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की सूचना दी है और अनुमति मांगी है। 13 मई की सुबह होगा आंदोलन राष्ट्रीय पशुपालक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंदराम देवासी ने बताया कि यह आंदोलन अध्यक्ष लालजी राईका के नेतृत्व में होगा। यह 13 मई को सुबह 11 बजे से शाम तक जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने आयोजित किया जाएगा। आंदोलन की शुरुआत बालोतरा स्थित पशुपालक राईका समाज छात्रावास से एक रैली के रूप में होगी। यह रैली बाड़मेर कैलेंडर रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगी। सांकेतिक होगा आंदोलन जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह सांकेतिक होगा। इसमें किसी भी व्यक्ति को वास्तव में जेल नहीं भेजा जाएगा। आंदोलन के दौरान जन-प्रदर्शन और विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कहा- दो सालों से मांगों को लेकर कर रहे संघर्ष ज्ञापन में बताया गया है कि डीएनटी समाज पिछले दो वर्षों से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। सरकार के साथ कई दौर की वार्ताएं होने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है, जिसके कारण समाज ने पुनः आंदोलन का रास्ता अपनाया है। संगठन ने प्रशासन से आंदोलन के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी आश्वासन दिया है कि आंदोलन शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से संपन्न होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *