मुख्य बातें

11 मार्च को किशनगंज आएंगे CM नीतीश: समृद्धि यात्रा के तहत ठाकुरगंज में कार्यक्रम; डीएम-एसपी ने तैयारियों और सुरक्षा का लिया जायजा – Kishanganj (Bihar) News




किशनगंज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। रविवार को किशनगंज के ठाकुरगंज में जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ विभिन्न स्थानों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों का जायजा लिया। यह निरीक्षण मुख्यमंत्री के आगामी दौरे की तैयारियों का हिस्सा है। पूर्व में मुख्यमंत्री का आगमन 7 मार्च को निर्धारित था, लेकिन राज्यसभा नामांकन के कारण यह तिथि बदल दी गई थी। अब जिला प्रशासन मुख्यमंत्री की यात्रा को लेकर पुनः सक्रिय हो गया है। कई जगहों पर कार्यक्रम तय किए गए
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बिहार का भ्रमण कर रहे हैं। इसी क्रम में किशनगंज में उनका कार्यक्रम 11 मार्च को होना है। वही कार्यक्रम की आधिकारिक तिथि जारी कर दी गई है। ठाकुरगंज विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में कई जगहों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं। मुख्यमंत्री ठाकुरगंज सहित जिले को कई सौगातें दे सकते हैं। उनके कार्यक्रम ठाकुरगंज में पावर ग्रीड व चुरली में होने की संभावना है। एनडीए नेताओं ने बताया कि ठाकुरगंज में मेडिकल कॉलेज की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोग मुख्यमंत्री से मेडिकल कॉलेज की घोषणा की उम्मीद कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *