मुख्य बातें

बच्चा चोरी के शक में विक्षिप्त महिला की पीटकर हत्या: गुमला में भीड़ ने वारदात को अंजाम दिया, मृतका के परिजनों की तलाश कर रही पुलिस – Gumla News

बच्चा चोरी के शक में विक्षिप्त महिला की पीटकर हत्या:  गुमला में भीड़ ने वारदात को अंजाम दिया, मृतका के परिजनों की तलाश कर रही पुलिस – Gumla News

गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड के लबगा लापु गुड़ियाडार गांव में बच्चा चोरी की अफवाह के बाद भीड़ ने एक विक्षिप्त महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह घटना रविवार देर रात हुई। महिला को निर्वस्त्र कर रस्सी से बांधकर पीटने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से इलाके में बच्चा चोरी की अफवाहें फैल रही थीं। इसी दौरान रविवार रात करीब 12 से 1 बजे के बीच एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला गांव में घूमती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने उसे संदिग्ध मानकर शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला लगातार खुद को निर्दोष बताती रही भीड़ ने महिला से कोई पूछताछ नहीं की और उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। महिला लगातार खुद को निर्दोष बताती रही, लेकिन भीड़ ने उसकी बात नहीं सुनी। घटना की सूचना मिलने पर बिशुनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालांकि, सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि शव को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है और महिला के परिजनों की तलाश की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *