मुख्य बातें

1 मिनट 40 सेकेंड में 4.50 लाख रुपए लूटे: एजेंसी में हथियार दिखाकर घुसे 3 बदमाश, ऑफिस का लैपटॉप भी उठा ले गए – Samastipur News

1 मिनट 40 सेकेंड में 4.50 लाख रुपए लूटे:  एजेंसी में हथियार दिखाकर घुसे 3 बदमाश, ऑफिस का लैपटॉप भी उठा ले गए – Samastipur News


समस्तीपुर शहर में सोमवार को बदमाशों ने राहुल इंटरप्राइजेज नाम के एक एजेंसी में लूट की। तीन नकाबपोश बदमाश हथियार लेकर पौने 12 बजे आए थे और 1 मिनट 40 सेकेंड में 4.50 लाख रुपए लूट ले गए। इसके अलावा एक लैपटॉप भी ले गए।

.

वारदात के बाद बदमाश बाइक से जितवार की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस 10 मिनट में मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वारदात का सीसीटीवी फुजेट भी सामने आया है। घटना बहादुरपुर मॉडल हाईस्कूल मोहल्ले की है।

देखें कुछ तस्वीरें…

सबसे पहले ब्लू शर्ट में हथियार लेकर पहुंचा नकाबपोश।

सभी को हथियार से डराया, फिर बैग में रुपए भरना शुरू किया

सभी को हथियार से डराया, फिर बैग में रुपए भरना शुरू किया

रुपए बैग में भगकर तीनों फरार, जाते-जाते ऑफिस का दरवाजा भी किया बंद।

रुपए बैग में भगकर तीनों फरार, जाते-जाते ऑफिस का दरवाजा भी किया बंद।

सभी के चेहरे ढंके थे, किसी को पहचान नहीं पाया

एजेंसी के मालिक राहुल ने कहा कि ऑफिस में 3 बदमाश घुसे थे। तीनों के हाथ में पिस्टल था। चेहरे पर गमछा और हेलमेट था, इस वजह से किसी को पहचान नहीं पाए। बदमाशों के आने से पहले मेरा वेंडर वसूली के रुपए लेकर आया था। उसने ऑफिस में बैग रखा ही था कि बदमाश पहुंच गए।

बदमाशों ने मुझे साइड कर दिया और छोटे भाई अंकित पर पिस्टल तान दिया। हमलोग उस समय ऑफिस में 12 लोग थे। हम काफी डर गए थे। गल्ले में ढाई लाख रुपए थे और वसूली के रुपए 2 लाख थे। सभी रुपए बदमाश लेकर चले गए।

एक बाइक से आए थे तीनों बदमाश

दुकान के बाहर भी लेगे सीसीटीवी में भी बदमाश दिख रहे हैं। तीनों बदमाश एक बाइक से आए थे। जाते हुए भी तीनों बदमाश दिखे हैं। तीनों के मुंह ढंके थे, इसीलिए पहचान नहीं हो पाई है। दुकानदार के अनुसार जिस समय घटना हुई सभी कारोबारी डर गए। बदमाश जो कह रहे थे वही करते जा रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही नगर पुलिस के साथ फॉरेंसिक विभाग और डीआईयू की टीम मौके पर पहुंची। पीड़ित दुकानदारों से पूछताछ की कई। सैंपल भी लिया गया।

तीनों बदमाश एक बाइक पर आए थे।

तीनों बदमाश एक बाइक पर आए थे।

जिले की सीमाओं को किया सील- एसपी एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि तीन बदमाशों ने लूटपाट की है। करीब 4: 50 लाख रुपए लूटे जाने की बात कारोबारी ने बताई है। घटना के बाद जिला के सीमाओं को सील कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *