मुख्य बातें

भारत की जीत से दोगुना हुआ होली मिलन का जश्न: लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी के सदस्यों ने खेली फूलों की होली, बजे ढोल-नगाड़े – Prayagraj (Allahabad) News

भारत की जीत से दोगुना हुआ होली मिलन का जश्न:  लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी के सदस्यों ने खेली फूलों की होली, बजे ढोल-नगाड़े – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज में लायंस क्लब इलाहाबाद सिटी की ओर से चैथम लाइन्स स्थित गुलाटी गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। राधा-कृष्ण के नृत्य के साथ फूलों की होली ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया। भारत की जीत ने इस जश्न को दोगुना कर दिया। पुरुष सदस्यों को दी रोचक उपाधियां
कार्यक्रम में विभिन्न लजीज व्यंजनों का भी सदस्यों ने आनंद लिया। क्लब के अध्यक्ष ला. संजीव तिवारी ने सभी सदस्यों का स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान महिला सदस्यों ने पुरुष सदस्यों को होली की रोचक उपाधियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। विशाल स्क्रीन लगाकर देखा मैच
जनसंपर्क अधिकारी ला. लालू मित्तल ने बताया कि समारोह स्थल पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाकर भारत का क्रिकेट मैच भी देखा गया। सभी सदस्य भारत की जीत के लिए उत्साहित नजर आए। जैसे ही भारत ने विश्व चैंपियन बनने की खुशी हासिल की, सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों की धुन पर जमकर नृत्य कर जश्न मनाया। यह रहे मौजूद
कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक डॉ. जगदीश गुलाटी की उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर सचिव ला. संजीव त्यागी, कोषाध्यक्ष ला. प्रमोद श्रीवास्तव, संयोजक ला. अजय अवस्थी, ला. अनीता अग्रवाल, ला. रमा तिवारी, ला. रेखा त्यागी, ला. ज्योति श्रीवास्तव, ला. पंकज रस्तोगी, ला. राजेंद्र गुप्ता, एल. तरुण भाटिया, ला. आशु भाटिया, ला. कमलेश यादव, जोन चेयरपर्सन ला. अनूप सिंह सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *