मुख्य बातें

रेवाड़ी में 10 अवैध दुकान ध्वस्त कराई गई: बिना अनुमति के कराया गया निर्माण, अधिकारी बोले- डवलप नहीं होंगी अवैध कॉलोनियां – Bawal News

रेवाड़ी में 10 अवैध दुकान ध्वस्त कराई गई:  बिना अनुमति के कराया गया निर्माण, अधिकारी बोले- डवलप नहीं होंगी अवैध कॉलोनियां – Bawal News

रेवाड़ी में अवैध निर्माणों के खिलाफ डीटीपी विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मंगलवार को गोकलगढ़ बाईपास स्थित गांव कालूवास में विभाग ने निर्माणाधीन 10 दुकानों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई कंट्रोल एरिया में बिना अनुमति के किए जा रहे अवैध निर्माणों के विरुद्ध की गई। मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल मौजूद था। डीटीपी मनदीप सिंह सिहाग ने स्पष्ट किया कि कंट्रोल एरिया में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आम जनता से अपील की कि जमीन की खरीद-फरोख्त से पहले डीटीपी कार्यालय में उसकी वैधता की पुष्टि अवश्य कर लें। डीटीपी अधिकारी ने बताया कि कई बार डीलर अवैध जमीन बेचकर चले जाते हैं, और जब विभाग कार्रवाई करता है तो खरीदने वालों को नुकसान होता है। विकसित नहीं करने दी जाए अवैध कालोनियां डीटीपी ने यह भी कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों को किसी भी कीमत पर विकसित नहीं होने दिया जाएगा। विभाग की निगरानी में कई ऐसी अवैध कॉलोनियां हैं, जिन्हें अवैध रूप से विकसित किया जा रहा है। अवैध कॉलोनी विकसित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके निर्माणों को ध्वस्त कर दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *