मुख्य बातें

विक्रमजीत साहनी बोले-ट्राइडेंट-LPU एक दिन में गुनाहगार हो गए: इंवेस्टर को क्या मैसेज दे रही पंजाब सरकार, अफसर ऐसी हरकतों से बाज आएं – Ludhiana News

विक्रमजीत साहनी बोले-ट्राइडेंट-LPU एक दिन में गुनाहगार हो गए:  इंवेस्टर को क्या मैसेज दे रही पंजाब सरकार, अफसर ऐसी हरकतों से बाज आएं – Ludhiana News

पंजाब से राज्य सभा सदस्य रजिंदर गुप्ता व अशोक मित्तल के ठिकानों पर स्टेट डिपार्टमेंट्स की रेड पर राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने कड़ा ऐतराज जताया। बिक्रमजीत साहनी का कहना है कि एक दिन में ट्राइडेंट व एलपीयू जैसे संस्थान गुनाहगार कैसे हो गए? साहन का कहना है कि राज्य सरकार ने बदले की भावना से ट्राइडेंट पर पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड व एलपीयू पर जीएसटी की रेड करवाई है। साहनी ने सरकार से सवाल किया है कि इस तरह की कार्रवाई से इंवेस्टर को क्या मैसेज दिया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ साहनी ने अफसरों को भी आगाह किया है। उनका कहना है कि जो अफसर इस कार्रवाई को ट्रेलर बता रहे हैं वो भी बख्शे नहीं जाएंगे। विक्रमजीत सिंह साहनी ने ये शब्द X हैंडल पर पोस्ट किए हैं। दरअसल, पंजाब कोटे से राज्यसभा सदस्य ट्राइडेंट के मालिक रजिंदर गुप्ता, एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल, विक्रमजीत सिंह साहनी, हरभजन सिंह व राघव चड्‌ढा भाजपा में शामिल हुए। उसके बाद से ही सरकार ने इन सभी को घेरना शुरू कर दिया। विक्रमजीत सिंह साहनी के ट्वीट की अहम बातें..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *