मुख्य बातें

अशोकनगर में पुलिसकर्मी के परिवार की महिला का बैग चोरी: सीसीटीवी में कैद हुए चोर, होटल में बिल चुकाते समय पीछे से ले उड़े सूटकेस – Ashoknagar News

अशोकनगर में पुलिसकर्मी के परिवार की महिला का बैग चोरी:  सीसीटीवी में कैद हुए चोर, होटल में बिल चुकाते समय पीछे से ले उड़े सूटकेस – Ashoknagar News

अशोकनगर जिले के शाढौरा स्थित बस स्टैंड पर शुक्रवार शाम दो युवकों ने एक महिला का ट्रॉली बैग चोरी कर लिया। महिलाएं अपने बच्चों के साथ होटल में नाश्ता करने के बाद काउंटर पर बिल चुका रही थीं, तभी पीछे खड़े युवक ने बैग उठाया और बाहर बाइक पर इंतजार कर रहे साथी के साथ फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। यह पूरी घटना बस स्टैंड स्थित होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक चलाने वाला युवक चोरी से कुछ देर पहले उसी स्थान पर खड़ा था। युवक ने वहां बीड़ी जलाई और फिर चला गया। जब महिला ने मुड़कर देखा तो उसका बैग गायब था। आसपास तलाश करने पर भी बैग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूटकेस में सिर्फ कपड़े थे, नशेड़ियों पर शक महिला ने तत्काल पुलिस को घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि चोरी हुए सूटकेस में केवल कपड़े रखे हुए थे। पुलिस के अनुसार, फुटेज में दो लोग सूटकेस लेकर मोटरसाइकिल से गुना रोड की ओर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। बाइक का नंबर स्पष्ट नहीं है। पुलिस को संदेह है कि वारदात को नशेड़ियों ने अंजाम दिया है। आमोद और टेकरी रोड के कैमरे खंगाल रही पुलिस सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और होटल के सीसीटीवी फुटेज देखे। इसी से चोरी के तरीके का खुलासा हुआ। चोरों के भागने का रूट ट्रेस करने के लिए पुलिस आसपास के इलाकों के साथ ही आमोद रोड और टेकरी रोड पर लगे कैमरों की भी जांच कर रही है। चोरों की धरपकड़ के लिए मुखबिर भी सक्रिय किए गए हैं। महिला के पति और भाई पुलिस में पदस्थ शाढौरा बस स्टैंड पर इस तरह की चोरी की यह पहली घटना बताई जा रही है। बढ़ती चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोग और व्यापारी भी चिंतित हैं। जिस महिला का सूटकेस चोरी हुआ है, उसके पति और भाई दोनों मध्य प्रदेश पुलिस में कार्यरत हैं। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *