कटनी जिला जेल में शनिवार को दहेज हत्या के मामले में सजा काट रहे 51 साल के एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत की वजह दिल का दौरा (हार्ट अटैक) बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, बहोरीबंद के बचैया गांव का रहने वाला रमेश जेल की बैरक नंबर-7 में बंद था। शुक्रवार रात उसे अचानक सीने में तेज दर्द और घबराहट हुई। जेल के डॉक्टरों ने उसे तुरंत प्राथमिक इलाज दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टर की कोशिशों के बावजूद रमेश की जान नहीं बच सकी। 10 साल की काट रहा था सजा जेल अधीक्षक प्रभात चतुर्वेदी ने बताया कि रमेश को दहेज हत्या (धारा 304-बी) के मामले में कोर्ट ने 10 साल की जेल सुनाई थी। वह पिछले 2 साल से सजा काट रहा था। पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा शव जेल प्रशासन का कहना है कि पहली नजर में यह मामला हार्ट अटैक का लग रहा है। शनिवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। कानूनी कार्रवाई पूरी होने के बाद जेल प्रशासन ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन के हवाले कर दिया है।
Source link
