मुख्य बातें

तरनतारन जेल में संदिग्ध परिस्थिति में बंदी की मौत: तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल कराया भर्ती, मां बोली- दो दिन पहले तक ठीक था – tarn-taran News

तरनतारन जेल में संदिग्ध परिस्थिति में बंदी की मौत:  तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल कराया भर्ती, मां बोली- दो दिन पहले तक ठीक था – tarn-taran News

तरनतारन की गोइंदवाल साहिब स्थित सेंट्रल जेल में एक बंदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक की पहचान अमृतसर के न्यू जवाहर नगर मेहता रोड निवासी राहुल नमासी के रूप में हुई है, जो कुछ दिन पहले ही जेल गया था। परिवार ने इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। राहुल की मां ने बताया कि दो दिन पहले वह अपने बेटे से मिलने गोइंदवाल जेल गई थीं। उन्होंने सुबह और शाम, दो बार राहुल से मुलाकात की थी और उस समय वह बिल्कुल ठीक था। मां के अनुसार, पुलिस ने उन्हें फोन कर बताया कि राहुल की तबीयत ठीक नहीं है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वे सिविल अस्पताल पहुंचीं, तो उन्हें राहुल की मौत की सूचना मिली। अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरिंदर कुमार ने जानकारी दी कि जब राहुल नाम के व्यक्ति को अस्पताल लाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस मामले में डॉक्टरों का तीन सदस्यीय बोर्ड शव का पोस्टमॉर्टम करेगा, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा। परिवार ने जेल में राहुल की मौत की बड़े स्तर पर जांच की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *