पंचकूला जिला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 की टीम ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई संपत्ति से संबंधित नकदी भी बरामद की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पंचकूला के एक व्यक्ति ने 7 मार्च को सेक्टर-21 पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके घर का दरवाजा तोड़कर पानी के नल चोरी कर लिए थे। इस शिकायत के आधार पर सेक्टर-20 थाना में चोरी का मामला दर्ज किया गया था। हरदोई का रहने वाला आरोपी क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 के इंचार्ज मुकेश सैनी की टीम ने जांच के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 13 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान छोटेलाल (19 वर्ष) पुत्र निवासी जिला हरदोई, उत्तर प्रदेश, हाल किराएदार मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। कोर्ट में पेश कर भेजा जेल पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने बताया कि उसने चोरी किए गए पानी के नल बाजार में बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी से नलों को बेचकर प्राप्त की गई नकदी बरामद कर ली है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
Source link
