मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 16 मार्च को डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम का दौरा करेंगे। वे राजस्थान दिवस सप्ताह के तहत आयोजित राजस्थानी जनजाति गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री मंदिरों में दर्शन करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल रणोली के अनुसार, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर 12 बजे विशेष हेलीकॉप्टर से बेणेश्वर धाम पहुंचेंगे। इसके लिए बेणेश्वर धाम पर एक विशेष हेलीपैड तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री सबसे पहले वाल्मीकि मंदिर और फिर श्रीहरि मंदिरों में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ टीएडी और जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी सहित कई मंत्री और विधायक मौजूद रहेंगे। इस दौरे को पंचायतीराज चुनावों से पहले राजनीतिक समीकरणों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यक्रम में डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, सलूंबर और उदयपुर जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री जिले के कार्यकर्ताओं के साथ अलग से बैठक कर पार्टी को मजबूत करने और पंचायतीराज चुनावों में जीत पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के लिए जिलों से आने वाले कार्यकर्ताओं के वाहनों की पार्किंग पुल के पास निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से जयपुर के लिए रवाना हो जाएंगे।
Source link
