मुख्य बातें

हांसी में चीनी बेचने के नाम पर 3.86 लाख हड़पे: शुगर मिल एजेंट बनकर धोखाधड़ी, दिल्ली से जालसाज गिरफ्तार – Hansi News

हांसी में चीनी बेचने के नाम पर 3.86 लाख हड़पे:  शुगर मिल एजेंट बनकर धोखाधड़ी, दिल्ली से जालसाज गिरफ्तार – Hansi News

हांसी शहर में चीनी बेचने के बहाने 3 लाख 86 हजार 900 रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हांसी साइबर थाना पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से पकड़ा और कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक हांसी अमित यशवर्धन के मार्गदर्शन में जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर थाना हांसी में तैनात उपनिरीक्षक सज्जन कुमार की टीम ने ठगी के मामले में कार्रवाई की। विज्ञापन देख किया था संपर्क उपनिरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता रोहित के पिता ने अपने मोबाइल पर चीनी खरीदने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। कुछ समय बाद उनके व्हाट्सएप नंबर पर मैसेज आने लगे। मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर कॉल करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को शुगर मिल का एजेंट बताया। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल के जरिए चीनी खरीदने को लेकर बातचीत हुई। अलग-अलग किस्तों में राशि ट्रांसफर आरोपी ने पहले एडवांस राशि भेजने और बाद में शेष भुगतान करने को कहा। आरोपी के झांसे में आकर शिकायतकर्ता के पिता ने अलग-अलग किस्तों में 3 लाख 86 हजार 900 रुपए आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब चीनी की डिलीवरी नहीं हुई, तो उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना हांसी में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जांच के दौरान, पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अचल्ल पुत्र नथू निवासी जिला हरदोई उत्तर प्रदेश को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य आरोपियों की जानकारी जुटाने और ठगी की गई राशि की बरामदगी के प्रयास किए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *