मुख्य बातें

बिना ताला तोड़े चोर ले गए लाखों के जेवर-नकदी: उषा नगर के कपड़ा व्यापारी घर पर नहीं थे, लौटे तो खाली मिली अलमारी – Indore News

बिना ताला तोड़े चोर ले गए लाखों के जेवर-नकदी:  उषा नगर के कपड़ा व्यापारी घर पर नहीं थे, लौटे तो खाली मिली अलमारी – Indore News

शहर के अन्नपूर्णा क्षेत्र में चोरों ने एक हैरान करने वाली वारदात को अंजाम दिया। बदमाश बिना ताला तोड़े ही घर से लाखों रुपए के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक उषा नगर निवासी शीलकुमार पोरवाल ने रविवार को शिकायत दर्ज कराई कि शनिवार रात उनके घर में चोरी हो गई। बदमाश घर में घुसकर 3 हार सेट, 6 सोने की अंगूठियां, 5 जोड़ी कान के टॉप्स, एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र, 4 चांदी की पायल और करीब 60 हजार रुपए नकद चुराकर ले गए। बताया जा रहा है कि शीलकुमार पोरवाल कपड़ों का व्यापार करते हैं। परिवार में कार्यक्रम होने के कारण शाम करीब 7 बजे सभी लोग घर से बाहर चले गए थे। रात करीब 1 बजे जब वे लौटे और कमरे में पहुंचे तो अलमारी के लॉक खुले हुए मिले और अंदर रखा सारा सामान गायब था। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार घर का ताला टूटा नहीं है, इसलिए पूरे मामले को लेकर संदेह भी जताया जा रहा है। व्यापारी के घर में दो भाई, उनकी पत्नियां और बच्चे साथ रहते हैं। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *