मुख्य बातें

मंडी से लापता हुए महिला-बच्चे का सुराग नहीं: 2 वर्षीय बेटे संग 9 दिन से गायब; खिड़की से कूदकर भागने का शक – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी से लापता हुए महिला-बच्चे का सुराग नहीं:  2 वर्षीय बेटे संग 9 दिन से गायब; खिड़की से कूदकर भागने का शक – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी जिले के गोहर थाना क्षेत्र के बाग गांव से एक विवाहिता अपने 2 वर्षीय बेटे के साथ पिछले 9 दिनों से लापता है। महिला और बच्चे का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है, जिससे परिजनों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बाग गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने गोहर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू ज्योति कुमारी पत्नी ईश्वर दास 7 मार्च की रात को लगभग दो वर्षीय बेटे स्वांश भारद्वाज को साथ लेकर घर से कहीं चली गईं। खिड़की से कूदकर भागने का शक बताया जा रहा है कि ज्योति कुमारी घर की खिड़की से छलांग लगाकर अपने बेटे को साथ लेकर बाहर निकली थीं। परिजनों को इसका अगली सुबह तब पता चला, जब कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया और खिड़की खुली मिली। घटना के बाद से परिजनों ने ससुराल और मायका पक्ष सहित कई जगहों पर महिला और बच्चे की तलाश की, लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस जांच कर रही यह मामला अब गोहर पुलिस के लिए भी एक पहेली बनता जा रहा है। पुलिस अभी तक लापता महिला और उसका 2 वर्षीय बेटा का पता नहीं लगा पाई। परिजन लगातार कुछ ठिकानों पर उनकी तलाश कर रहे हैं। पुलिस महिला और बच्चे की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *