शिमला के रामपुर की उप-इकाई के 12/20 क्षेत्र बर्कल से सटे शील गांव में एक गाड़ी के खाई में गिरने से एक युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक की पहचान नरेश कुमार पुत्र पन्ना लाल के रूप में हुई है, जो दरशाल गांव, डाकघर तकलेच का निवासी है। जानकारी के अनुसार, नरेश कुमार 12/20 क्षेत्र के कमसारी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। स्थानीय लोगों ने कराया अस्पताल में भर्ती देर रात जब वह अपने घर लौट रहा था, तो रास्ते में उसकी गाड़ी बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायल युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें महात्मा गांधी चिकित्सा परिसर खनेरी, रामपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Source link
