मुख्य बातें

कुल्लू के जीभी में पहाड़ी से गिरी कार, VIDEO: घूमने आया दिल्ली का परिवार बाल-बाल बचा; बच्चों की चीख गूंजी, ढलान पर हादसा – Patlikuhal News

कुल्लू के जीभी में पहाड़ी से गिरी कार, VIDEO:  घूमने आया दिल्ली का परिवार बाल-बाल बचा; बच्चों की चीख गूंजी, ढलान पर हादसा – Patlikuhal News

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार उपमंडल स्थित पर्यटन स्थल जीभी में 15 मार्च की शाम करीब 5 बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली का एक परिवार इस हादसे का शिकार हुआ। ढलान वाले रास्ते पर अनियंत्रित होकर दिल्ली नंबर की यह कार पहाड़ी के ऊपरी हिस्से से नीचे मुख्य सड़क पर जा गिरी।
यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार हवा में पलटते हुए एक सड़क से दूसरी सड़क पर आ गिरी। हादसे का यह पूरा मंजर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। महिला कार से बाहर छिटकी, बच्चों की चीखें गूंजीं
दुर्घटना के दौरान कार के लुढ़कते समय एक महिला वाहन से बाहर छिटक गईं, जिससे वे सीधे खाई में गिरने से बच गईं। कार के नीचे वाली सड़क पर रुकते ही मलबे में तब्दील हो चुके वाहन के भीतर से बच्चों की चीखें सुनाई देने लगीं। स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू, सभी सुरक्षित
पास ही मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। एक स्थानीय व्यक्ति ने गाड़ी के दरवाजे खोलकर उसमें फंसे दो बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों को बाहर निकाला। इतनी ऊंचाई से गिरने और कार के पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के बावजूद परिवार के किसी भी सदस्य को गंभीर चोट नहीं आई। दो बच्चों समेत पूरा परिवार सुरक्षित है और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। बड़ा हादसा टला, लोगों ने बताया चमत्कार
स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस तरह से गाड़ी पहाड़ी से पलटी थी, उसे देखकर बड़े जानी नुकसान की आशंका थी। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बच गए, जिसे लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे। पुलिस ने जारी की चेतावनी, जांच जारी
पुलिस प्रशासन ने इस घटना के बाद पर्यटकों और चालकों के लिए चेतावनी जारी की है। पहाड़ी रास्तों, विशेषकर जीभी जैसे घुमावदार और ढलान वाले क्षेत्रों में ड्राइविंग के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा तकनीकी खराबी के कारण हुआ या मानवीय चूक की वजह से।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *