झालावाड़ में राजस्थान युवा शक्ति दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम मिनी सचिवालय में आयोजित किया गया। इस दौरान राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण भी हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विभिन्न विभागों ने युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। इसमें कौशल विकास, स्वरोजगार और स्टार्टअप से संबंधित मार्गदर्शन शामिल था। कार्यक्रम में प्रतिभावान युवाओं को सम्मानित भी किया गया, जिससे अन्य युवाओं को प्रेरणा मिल सके। राज्य सरकार की प्रशिक्षण संस्थानों आरसीएटी, आरकेसीएल और आरएसएलडीसी के माध्यम से प्रशिक्षित युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में एडीएम अनुराग भार्गव, जिला परिषद के सीईओ शंभु दयाल मीणा, एसडीएम अभिषेक चारण, जिला उपाध्यक्ष चन्द्र मोहन धाभाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र, नवनियुक्त कार्मिक और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
Source link
