भिवानी जिले के तोशाम में एसडीएम प्रदीप अहलावत ने कहा है कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत महिलाओं के लिए रोजगार का एक अनूठा माध्यम बन रहे हैं। उन्होंने इन समूहों की पहल की सराहना करते हुए इसे आत्मनिर्भर भारत और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। SDM बोले- ये समूह पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रहे इन महिला स्वयं सहायता समूहों की यह पहल स्वदेशी, स्थानीय उत्पादों और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। महिलाएं सामूहिक रूप से दैनिक जीवन में अधिकतम भारतीय उत्पादों के उपयोग का संकल्प ले रही हैं। वे विदेशी वस्तुओं के स्थान पर देसी उत्पादों को अपने घर, कार्यस्थल और समाज में प्राथमिकता देने का प्रण कर रही हैं। बोले- नई पीढ़ी को स्वदेशी का संदेश दे रहे इसके अलावा, ये समूह गांव के किसानों और कारीगरों का समर्थन कर स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने का भी संकल्प ले रहे हैं। वे युवाओं और बच्चों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, साथ ही नई पीढ़ी को स्वदेशी के महत्व का संदेश भी दे रहे हैं। SDM ने महिलाओ से किया आह्वान एसडीएम अहलावत ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे पारिवारिक और सामाजिक जीवन में भारतीय भाषाओं का अधिक प्रयोग करें। उन्होंने पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए स्वदेशी एवं प्रकृति-अनुकूल उत्पादों के उपयोग तथा देश के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने का भी संकल्प लेने का आग्रह किया।
Source link
