मुख्य बातें

डिप्टी सीएम की चेतावनी-कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं: कलक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक; धौली गुमटी ओवरब्रिज का मुद्दा गर्माया, फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग – Dausa News

डिप्टी सीएम की चेतावनी-कार्यों की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं:  कलक्ट्रेट में ली समीक्षा बैठक; धौली गुमटी ओवरब्रिज का मुद्दा गर्माया, फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग – Dausa News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने बुधवार को कलक्ट्रेट में सार्वजनिक निर्माण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पर्यटन विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें बांदीकुई में धौली गुमटी ओवरब्रिज समेत कई अधूरे पड़े कार्यों की समीक्षा हुई। जनप्रतिनिधियों ने कार्यों में देरी का मुद्दा उठाते हुए अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाया और फर्म को ब्लैक लिस्ट करने की मांग की। सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी कार्य समय पर पूर्ण किए जाएं। अधूरे कार्यों की समीक्षा कर उनके कारणों को समझते हुए संबंधित अधिकारियों को बाधाएं दूर कर शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने, गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदारों को नोटिस जारी करने तथा नियमानुसार जुर्माना एवं ब्लैकलिस्टिंग की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करें उन्होंने इस वर्ष की बजट घोषणाओं में स्वीकृत कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर कार्य प्रारंभ किए जाएं। साथ ही, निर्माणाधीन कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उच्च स्तर पर समन्वय स्थापित कर समाधान किया जाए। पर्यटन विकास को बढ़ावा दे रही सरकार उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आभानेरी पर्यटक स्थल के विकास कार्यों के लिए पार्किंग, साफ-सफाई, शौचालय एवं पहुंच मार्ग से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों को पर्याप्त पोषण उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में कलेक्टर देवेंद्र कुमार, लालसोट विधायक रामविलास मीणा, बांदीकुई विधायक भागचंद टांकड़ा, जगमोहन मीणा, डिप्टी सीएम के विशिष्ट सहायक दिनेश शर्मा, एडीएम अरविंद शर्मा, एसडीएम संजू मीणा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *