फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर बिजनेसमैन से लाखों रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। बिजनेसमैन के पास इंस्टाग्राम पर लिंक आया था, जिसमें ट्रेडिंग कर बड़ा प्रॉफिट कमाने का झांसा दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उससे पैसे हड़प लिए। मामला श्रीगंगानगर के सदर थाना क्षेत्र का है। शिकायतकर्ता मितेश शर्मा निवासी बीकानेर ने पुलिस को दी रिपोर्ट बताया- वह 4 एमएल, श्रीगंगानगर में किराए के मकान में रहते हैं। उनका श्रीगंगानगर में प्लाईवुड व हार्डवेयर का बिजनेस है। 19 दिसंबर 2025 को उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर एक लिंक आया। जिसको ओपन करते ही व्हाट्सएप से कनेक्ट हो गया। व्हाट्सएप पर मैसेज जाने के बाद आरोपी ने बताया कि वह गुजरात का रहने वाला है। आरोपी फॉरेक्स ट्रेडिंग में काम करता है, जिसमें इन्वेस्ट करने पर मोटा मुनाफा मिलता है। इसके बाद आरोपी ने राजस्थान के रतनगढ़ से अमित महर्षी को अपना पार्टनर बताया और कहा कि राजस्थान में भी उनका ऑफिस है। मितेश ने 10 USDT (क्रिप्टोकरेंसी) का प्रूफ देखकर आरोपियों पर विश्वास कर लिया। जिसके बाद मितेश ने अपने रिश्तेदार पवन कुमार सारस्वत के माध्यम से 20 जनवरी 2026 को 37 लाख 34 हजार रुपए कैश अमित महर्षी के जानकार रतनाराम (सूरत) को सौंप दिए। पैसे देने के बाद आरोपी ने USDT देने मना कर दिया। 5 फरवरी को मितेश, उनके साथी सुनील कुमार और हितेश कुमार रतनगढ़ पहुंचे। वहां पंचायत हुई, लेकिन अमित ने पैसे मिलने और USDT देने की बात कही, पर कोई प्रूफ नहीं दिया। जिसके बाद आरोपियों ने पैसे देने से मना कर दिया और धमकी दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी कर रहे हैं।
Source link
