मुंगेली में जनगणना 2027 के लिए मकान सूचीकरण और गणना के लिए जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में यह प्रशिक्षण जिला कलेक्ट्रेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में हुआ, जिसमें जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जनगणना के उद्देश्य, कार्ययोजना, प्रगणकों-पर्यवेक्षकों की भूमिका और उत्तरदायित्व पर चर्चा की गई। इसमें भवनों और जनगणना मकानों की नंबरिंग, नक्शा तैयार करने की प्रक्रिया, मकान सूचीकरण तथा गणना से संबंधित प्रश्नों को भरने की विधि और स्व-गणना पद्धति के बारे में विस्तार से बताया गया। जनगणना 2027 होगी पूरी तरह डिजिटल जिला सांख्यिकी अधिकारी प्रीतेश अहिरवार ने जानकारी दी कि जनगणना 2027 में पहली बार डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संग्रहण किया जाएगा। नागरिक स्वयं ‘स्वगणना वेब पोर्टल’ के माध्यम से जनगणना डेटा और मकान की जानकारी भर सकेंगे। इस डिजिटल पहल से उन नागरिकों को विशेष सुविधा मिलेगी जो रोजगार या अन्य कारणों से अपने निवास स्थान से दूर रहते हैं। वे आसानी से अपनी जानकारी दर्ज कर पाएंगे।
Source link
