मुख्य बातें

थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत: शिवपुरी में गेहूं निकालने के दौरान अचानक चपेट में आया – Shivpuri News

थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत:  शिवपुरी में गेहूं निकालने के दौरान अचानक चपेट में आया – Shivpuri News

शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के ग्राम मुहारी कलां में गुरुवार दोपहर खेत पर काम के दौरान एक हादसा हो गया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक श्रीकांत लोधी की मौत हो गई। मृतक की पहचान श्रीकांत लोधी पुत्र बीरन लोधी, निवासी मुहारी कलां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, श्रीकांत अपने खेत में गेहूं की फसल निकालने के लिए थ्रेसर मशीन से मड़ाई कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसके कपड़े मशीन में उलझ गए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और संभलने का मौका नहीं मिल सका। परिजन बचाने दौड़े
मौके पर मौजूद परिजन और ग्रामीण उसे बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक देर हो गई थी। युवक मशीन से बुरी तरह कट गया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *