मुख्य बातें

प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने में अहम-मंडल अध्यक्ष: सहरसा के महिषी में भाजपा का महाअभियान, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प – Saharsa News

प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने में अहम-मंडल अध्यक्ष:  सहरसा के महिषी में भाजपा का महाअभियान, कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प – Saharsa News

भारतीय जनता पार्टी के “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026” के तहत सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के महिषी दक्षिणी मंडल का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम महिषी स्थित तारा स्थान विवाह भवन में संपन्न हुआ। इसमें उद्घाटन सत्र सहित कुल सात सत्रों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जन-कल्याणकारी योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही प्रशिक्षण के मुख्य सत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा ने “राज्य और केंद्र सरकार की उपलब्धियां” विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाएं समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीकृष्ण झा ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कुमार गौरव सिंह ने किया। जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं का उत्साह इस बात का संकेत है कि पार्टी की नीतियां और विचारधारा तेजी से लोगों तक पहुंच रही है। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अभिषेक पांडेय, अभिनंदन कुशवाहा, मंत्री पंकज पाठक, पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत झा, भगवान झा, किसान मोर्चा के लक्ष्मी झा, प्रदेश नेता शंकर ठाकुर, बृजकिशोर झा पप्पन और संजीव कुंवर सहित कई वक्ताओं ने कार्यशाला को संबोधित किया। कार्यक्रम में रामजतन सिंह, नारायण झा, मनीष कुमार, पप्पू शर्मा, दिनकर मिश्र, गरीब पंडित, हरेकृष्ण भगत,मिंटू मिश्र, आशुतोष झा, सुंदर कांत झा, देवनारायण राम, मनीष देव और कुंदन राय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन पर सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा सरकार की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *