मुख्य बातें

माया गार्डन मैग्नीशिया की सील लिफ्ट का इस्तेमाल जारी: मोहाली में नोटिस फाड़कर किया चालू, परिषद की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल – Mohali News




मोहाली जिले में चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित माया गार्डन मैग्नीशिया एक बार फिर विवादों में है। बता दे कि नगर परिषद द्वारा सील की गई एक लिफ्ट का पर लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्रवाई की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नगर परिषद जीरकपुर ने परिसर में एक लिफ्ट को अवैध घोषित करते हुए पहले नोटिस जारी किया था और बाद में उसे सील कर दिया था। यह लिफ्ट रोमियो लेन रेस्टोरेंट तक पहुंचने का मुख्य साधन बताई जा रही है। अवैध संचालन को लेकर कई शिकायतें बता दे कि इस लिफ्ट के अवैध संचालन को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी थीं। नगर परिषद ने बार-बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन नियमों की अनदेखी जारी रही, जिसके बाद प्रशासन को सख्ती दिखाते हुए लिफ्ट को सील करना पड़ा। चस्पा किए गए नोटिस को फाड़ दिया हालांकि, आरोप है कि सील किए जाने के बावजूद लिफ्ट का इस्तेमाल जारी है। बताया जा रहा है कि कई बार सुबह चस्पा किया गया नोटिस शाम तक फाड़ दिया जाता है और लिफ्ट को दोबारा चालू कर दिया जाता है। इस स्थिति ने प्रशासनिक आदेशों की गंभीरता और नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लगा दिया है। प्रशासनिक सख्ती की कमी को दर्शाता यदि सील और नोटिस के बावजूद अवैध गतिविधियां जारी रहती हैं, तो यह प्रशासनिक सख्ती की कमी को दर्शाता है। एक उदाहरण के तौर पर, 23 जनवरी 2026 को नगर परिषद द्वारा सुबह नोटिस चस्पा किया गया था, लेकिन शाम तक उसे फाड़ दिया गया। यह घटना कागजों में सख्ती और जमीन पर ढील के माहौल को उजागर करती है। जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा इस संबंध में, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी परविंदर सिंह भट्टी ने कहा, “मामले की जांच अभी जारी है। टीम भेजकर मौके की स्थिति की जांच करवाई जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।”



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *