मुख्य बातें

बहादुर के रोड सब्जी मंडी में अवैध फड़ हटाई, मार्केट कमेटी की कार्रवाई – Ludhiana News




भास्कर न्यूज |लुधियाना जालंधर बाईपास स्थित बहादुर के रोड सब्जी मंडी में मार्केट कमेटी ने अवैध रूप से लगी फड़ को हटाकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई। इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन गुरजीत सिंह गिल और सचिव हरकिंदर सिंह ने बताया कि इस फड़ को लेकर कई बार शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के बाद पाया गया कि गेट नंबर-2 के पास अवैध कब्जा कर फड़ लगाई गई थी, जिसके चलते मंडी में व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। शिकायतकर्ता राजेश शर्मा ने बताया कि उन्होंने कई बार मार्केट कमेटी को इस संबंध में अवगत करवाया, लेकिन पहले कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे थे, जिससे अवैध कब्जा लगातार बढ़ता जा रहा था। राजेश शर्मा के अनुसार, उन्होंने 2 मार्च को इस मामले की शिकायत सीधे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पंजाब मंडी बोर्ड के अधिकारियों को भेजी। इसके बाद ही विभाग हरकत में आया और अवैध फड़ को हटाने की कार्रवाई की गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *