मुख्य बातें

35 लीटर देसी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार: रामपुर चौरम में छापेमारी, मोटरसाइकिल भी जब्त – Arwal News

35 लीटर देसी शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार:  रामपुर चौरम में छापेमारी, मोटरसाइकिल भी जब्त – Arwal News

उत्पाद विभाग ने जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की है। इसी कड़ी में गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को की गई छापेमारी में दो मोटरसाइकिल सवार युवकों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उत्पाद अधीक्षक नित्यानंद राय ने बताया कि अपर थानाध्यक्ष गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम ने रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के गाजीपुर मोड़ के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। टीम की तत्परता से दोनों युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से 35 लीटर देसी शराब बरामद हुई। शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के श्रोती गांव निवासी राजनंदन राम और शिवकुमार बिना के रूप में हुई है। उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अधीक्षक राय ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *