मुख्य बातें

जालंधर कांग्रेस ने शहीदी दिवस पर किया नमन: भगत सिंह चौक पर प्रतिमा को फूलों के हार पहनाकर किया याद – Jalandhar News

जालंधर कांग्रेस ने शहीदी दिवस पर किया नमन:  भगत सिंह चौक पर प्रतिमा को फूलों के हार पहनाकर किया याद – Jalandhar News

जालंधर में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम जालंधर के भगत सिंह चौक पर आयोजित किया गया, जहां नेताओं ने भगत सिंह की प्रतिमा पर फूलों के हार चढ़ाकर उन्हें याद किया। कांग्रेस के जिला प्रधान राजिंदर बेरी ने कहा कि वे शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्रित हुए हैं। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के देश की आजादी में दिए गए योगदान के बारे में जानने का आग्रह किया।
भगत सिंह ने 23 साल की उम्र में दिया था बलिदान कांग्रेस बेस्ट हल्का इंचार्ज सुरिंदर कौर ने बताया कि आज देशभर में भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह ने मात्र 23 साल की उम्र में बलिदान दिया था और देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *