मुख्य बातें

बैज बोले-नक्सलवाद खत्म होने पर बस्तर की संपदा पर खतरा: पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा-ढाई साल में छत्तीसगढ़ ‘नशे का कटोरा’ बना – Jashpur News

बैज बोले-नक्सलवाद खत्म होने पर बस्तर की संपदा पर खतरा:  पीसीसी चीफ ने भाजपा सरकार को घेरा, कहा-ढाई साल में छत्तीसगढ़ ‘नशे का कटोरा’ बना – Jashpur News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जशपुर में भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त होकर शांति की ओर लौट रहे बस्तर के जल, जंगल, जमीन और खनिज संपदा की रक्षा सबसे बड़ी चुनौती होगी, जिसे प्रदेश की भाजपा सरकार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता। बैज जशपुर के दो दिवसीय प्रवास पर थे और सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने बताया कि वे संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ‘गांव चलो अभियान’ के लिए प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करना है। इसके अंतर्गत प्रदेश में 27,000 बूथ और 15,000 पंचायत समितियों का गठन किया जा रहा है, जिसकी निगरानी वे स्वयं कर रहे हैं। कांग्रेस की इस कवायद का लक्ष्य 2028 के विधानसभा चुनाव में पूरी मजबूती और ताकत के साथ भाजपा सरकार का मुकाबला करना है। बैज ने पत्रकार वार्ता में आक्रामक रुख अपनाते हुए प्रदेश सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के ढाई साल के कार्यकाल में ‘धान का कटोरा’ कहलाने वाले छत्तीसगढ़ की छवि ‘नशे का कटोरा’ बन गई है। एक ओर सरकार 67 सरकारी शराब दुकानों का संचालन कर रही है, वहीं दूसरी ओर पूरे प्रदेश में पान ठेले से लेकर गली-मोहल्लों तक अवैध शराब बेची जा रही है। प्रदेश में लगातार उजागर हो रहे अफीम की खेती के मामलों पर बैज ने आरोप लगाया कि यह पूरा खेल सत्तारूढ़ भाजपा के नेताओं के संरक्षण में चल रहा है। उन्होंने दुर्ग और बलरामपुर को इसके प्रत्यक्ष प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया। नेताओं के खिलाफ कार्रवाई का दिखावा कर रही भाजपा दीपक बैज ने आरोप लगाया कि भाजपा नशे के सौदागर बन चुकी है और अपने नेताओं के खिलाफ कार्रवाई दिखावा करने के लिए कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि दुर्ग मामले में जिन भाजपा नेताओं पर आरोप लगे हैं, उन्हें बर्खास्त करने की बजाय सिर्फ निलंबित क्यों किया गया। बैज का दावा- धर्म स्वतंत्र अधिनियम भाजपा के प्रचार का हिस्सा विधानसभा के बजट सत्र में पारित धर्म स्वतंत्र अधिनियम पर प्रतिक्रिया देते हुए बैज ने कहा कि यह भाजपा का प्रचार का हिस्सा है। उनका कहना है कि भाजपा कभी सरकार के काम और विकास के नाम पर जनता से वोट नहीं मांग सकती, इसलिए धर्म और जाति के नाम पर जनता को लड़ाने का तरीका अपनाती है। यह उनकी वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। गैस सिलेंडर के लिए मचा हाहाकार पत्रकारों से बात करते हुए बैज ने दावा किया कि प्रदेश सरकार के दो साल के कार्यकाल में जनता में सरकार के प्रति जबरदस्त आक्रोश है। पूरे प्रदेश में गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार मचा हुआ है, लेकिन सरकार झूठ बोलकर जनता को भ्रमित कर रही है। स्थिति इतनी गंभीर है कि सरकार के मंत्री विधानसभा और बाहर सवालों का जवाब नहीं दे पा रहे हैं। बैज ने कहा कि अगर आज चुनाव हो जाए तो भाजपा सत्ता से बाहर हो जाएगी। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर बैज ने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, जबकि भाजपा कई गुटों में बंटी हुई है। बस्तर और सरगुजा संभाग में अगले चुनाव की तैयारी पर बैज ने कहा कि इन क्षेत्रों में वापसी के लिए खास रणनीति बनाई जा रही है। इस पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री भानु प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष यूडी मिंज, पूर्व विधायक विनय भगत, ब्लॉक अध्यक्ष अमित महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हीरू राम निकुंज, उर्मिला भगत और रत्ना पैंकरा सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *