मुख्य बातें

भांडेर में सीएम दौरे से पहले बैनर विवाद, फायरिंग हुई: भाजपा-कांग्रेस के नेता भिड़े, 2-3 राउंड फायरिंग की चर्चा – datia News

भांडेर में सीएम दौरे से पहले बैनर विवाद, फायरिंग हुई:  भाजपा-कांग्रेस के नेता भिड़े, 2-3 राउंड फायरिंग की चर्चा – datia News

दतिया जिले के भांडेर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे से एक दिन पहले सोमवार को सियासी माहौल उस समय गरमा गया, जब बैनर-पोस्टर लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ा कि मौके पर 2 से 3 राउंड फायरिंग होने की सूचना है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना दोपहर करीब 1:25 बजे की बताई जा रही है। विवाद के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना से जुड़े 2-3 वीडियो भी सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो में कुछ लोग हथियारों के साथ छीना-झपटी करते नजर आ रहे हैं। बीजेपी-कांग्रेस के नेता भिड़ गए थे
जानकारी के अनुसार, यह विवाद भाजपा के युवा नेता लालू यादव (निवासी भांडेर) और कांग्रेस के युवा नेता अजय यादव (निवासी गोदन) के बीच हुआ। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं भी तेज हैं कि आखिर कांग्रेस नेता द्वारा भाजपा के बैनर-पोस्टर लगाने को लेकर विवाद क्यों हुआ। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन का रुख भी सवालों के घेरे में है। जब वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देने से बचते हुए गोलमोल प्रतिक्रिया दी। वहीं पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच समझौते के प्रयास जारी हैं। सीएम के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई इस घटना ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वीडियो और फायरिंग की सूचना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *