मुख्य बातें

बैतूल में मोबाइल पर बात करने के शक में हत्या: शराबी पति ने लाठी से पीटकर पत्नी को मारा; फाइनेंस कंपनी के कर्ज से तनाव में था – Betul News

बैतूल में मोबाइल पर बात करने के शक में हत्या:  शराबी पति ने लाठी से पीटकर पत्नी को मारा; फाइनेंस कंपनी के कर्ज से तनाव में था – Betul News

एक मोबाइल कॉल…शक… और उसी शक ने एक परिवार को तबाह कर दिया। भैंसदेही थाना क्षेत्र के ग्राम बैलढाना में पत्नी के फोन पर बात करने के शक में पति ने उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना शनिवार रात की है। बताया जा रहा है कि राजू धोटे शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी मालोबाई के मोबाइल को लेकर विवाद शुरू हो गया। उसे शक था कि पत्नी किसी से फोन पर बात करती है। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में उसने लाठी उठाई और पत्नी पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला लहूलुहान हो गई। अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम, पुलिस ने किया गिरफ्तार परिजन गंभीर रूप से घायल मालोबाई को बचाने की कोशिश में तत्काल जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया था। हालांकि, भैंसदेही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने शक और तनाव के चलते हत्या करने की बात कबूल कर ली है। कर्ज के कारण भी चल रहा था विवाद, मायके वाले ले गए 4 बच्चे पुलिस की जांच में घटना का एक और पहलू सामने आया है। आरोपी राजू पर स्मॉल फाइनेंस कंपनियों का कर्ज था। किस्तों के लिए लगातार आने वाले फोन कॉल और एजेंटों के दबाव के कारण घर में तनाव बना हुआ था। इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच पिछले एक हफ्ते से विवाद चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, इन दिनों आरोपी का व्यवहार भी असामान्य हो गया था। इस वारदात के बाद 4 मासूम बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। घटना के बाद मृतका के मायके वाले चारों बच्चों को अपने साथ ले गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *