मुख्य बातें

सोनीपत में दिल्ली के 2 दोस्तों की मौत, 5 घायल: परांठे खाने आए मुरथल आए थे; कार डिवाइडर से टकराई, एक की होने वाली थी शादी – Sonipat News

सोनीपत में दिल्ली के 2 दोस्तों की मौत, 5 घायल:  परांठे खाने आए मुरथल आए थे; कार डिवाइडर से टकराई, एक की होने वाली थी शादी – Sonipat News

सोनीपत में नेशनल हाईवे (GT रोड) पर रात को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि इनके पांच अन्य साथी बाल बाल बच गए। सभी दिल्ली से परांठे खाने के लिए मुरथल के ढ़ाबे पर आए थे। हादसा वापस लौटते समय हुआ। कार चला रहे युवक की सगाई हो चुकी थी और जल्द शादी होने वाली थी। उसके पिता की भी मौत हो चुकी है। मृतक युवकों की पहचान बिलाल (25) और विशाल (24 वर्ष) के तौर पर हुई है। ये दिल्ली के चांद बाग और भजनपुरा इलाके के रहने वाले हैं। कार बिलाल चला रहा था। बाकी पांच दोस्तों को हादसे में मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची राई थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भेजा। छानबीन जारी है। पूरे हादसे को सिलसिलेवार ढ़ंग से पढ़ें… रात को बना मुरथल आने का प्रोग्राम: दिल्ली के चांद बाग और भजनपुरा इलाके के रहने वाले 7 दोस्तों ने रात को मुरथल के ढ़ाबों पर आने का प्रोग्राम बनाया। रात को 1 बजे के करीब अपनी कार में सवार होकर मुरथल (सोनीपत) के लिए रवाना हुए। ढ़ाबे पर खाएं परांठे: कार में सभी युवक ठीक ठाक रात को मुरथल पहुंच गए। यहां के मशहूर ढाबे पर खाना खाया। इसमें परांठे भी शामिल रहे। इसके बाद वे अल सुबह मुरथल से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। कार को 25 वर्षीय बिलाल चला रहा था। राई के पास बेकाबू हुई कार: युवक नेशनल हाईवे 44 पर मुरथल से बहालगढ़ होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। वे राई के पास पहुंचे ही थे कि उनकी तेज रफ्तार कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दो युवकों की मौके पर ही मौत: कार के डिवाइडर से टकराने के बाद इसमें सवार 7 दोस्तों में से बिलाल (25) और विशाल (24) की मौके पर ही मौत हो गई। पांच अन्य साथियों को भी चोटें आई। राहगिरों ने तुरंत इनको कार से निकाला और हादसे की सूचना पुलिस को दी। बुजुर्ग मां का सहारा छीना हादसे में परिवार के इकलौते सहारा बिलाल की मौत हो गई। उसके चाचा मोहम्मद अकरम ने बताया कि एक साल पहले बिलाल की सगाई हो चुकी थी। अब जल्द ही शादी होने वाली थी। परिवार ने उसकी शादी की तैयारियां शुरू कर दी थी। बिलाल के पिता का 2010 में हार्ट अटैक से निधन हो चुका है। घर में बूढ़ी मां, भाई और बहन की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। सोनीपत पहुंचे दोनों के परिजन राई में हुए हादसे में घायल दोस्तों ने बिलाल और विशाल की मौत की सूचना रात को ही उनके परिवार को दे दी थी। बिलाल का चाचा मोहम्मद अकरम व अन्य यहां पहुंच गए हैं। दोनों के शवों को अस्पताल में रखा गया है। पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। मामले की जांच में जुटी पुलिस राई थाना पुलिस हादसे को लेकर छानबीन में लगी है। कार के अचानक अनियंत्रित होने की वजह पता लगाई जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे और हादसे के कारणों की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *