मुख्य बातें

हिमाचल CM आज कैबिनेट मीटिंग लेंगे: विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा, म्यूनिसिपैलिटी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के डायरेक्ट चुनाव पर फैसला संभव – Shimla News

हिमाचल CM आज कैबिनेट मीटिंग लेंगे:  विधानसभा में पेश होने वाले विधेयकों पर होगी चर्चा, म्यूनिसिपैलिटी में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के डायरेक्ट चुनाव पर फैसला संभव – Shimla News

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज कैबिनेट मीटिंग लेंगे। यह बैठक राज्य सचिवालय में होगी। इसमें बजट सत्र के दौरान पेश होने वाले विधेयकों के ड्राफ्ट को लेकर चर्चा होगी। कैबिनेट में चर्चा के बाद कई विधेयक विधानसभा में पेश किए जाएंगे। कैबिनेट मीटिंग में विभिन्न विभागों में भर्तियों को लेकर मंजूरी मिल सकती है। राज्य की नई औद्योगिक नीति को लेकर भी कैबिनेट बैठक में चर्चा हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में कम स्टूडेंट एनरोलमेंट वाले स्कूल और कॉलेज बंद करने का मामला भी चर्चा के लिए लाया जाएगा। राज्य के जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या कम है, उन्हें बंद करने को लेकर कैबिनेट में फैसला संभावित है। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के डायरेक्ट चुनाव पर फैसला संभव सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट मीटिंग में नगर पंचायत और नगर परिषद में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चयन डायरेक्ट चुनाव से करने को लेकर भी फैसला हो सकता है। सूत्र बताते हैं कि इस बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय से शहरी विकास विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के पहले ही निर्देश दे दिए गए थे। अभी जनता नहीं पार्षद करते हैं चयन अब यह योजना सिरे चढ़ेगी या नहीं, इस पर आज की कैबिनेट में मुहर लग सकती है। राज्य की नगर पंचायत व नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन अभी पार्षद करते हैं, मगर अब यह अधिकार संबंधित वार्ड और नगर निकाय की जनता को मिल सकता है। इसके लिए कैबिनेट की मंजूरी अनिवार्य है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *