मुख्य बातें

रोहतक आकाशवाणी केंद्र की गोल्डन जुबली पर लोक संगीत समारोह: हरियाणा की लोक संस्कृति व कला का होगा प्रदर्शन, रेडियो की भूमिका पर डालेंगे प्रकाश – Rohtak News

रोहतक आकाशवाणी केंद्र की गोल्डन जुबली पर लोक संगीत समारोह:  हरियाणा की लोक संस्कृति व कला का होगा प्रदर्शन, रेडियो की भूमिका पर डालेंगे प्रकाश – Rohtak News

रोहतक में भारत सरकार के आकाशवाणी के गौरवपूर्ण 90 वर्ष पूर्ण होने व आकाशवाणी रोहतक केंद्र के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी में उपलब्धियों का संकलन : लोक संगीत उत्सव विषय पर लोक संगीत समारोह का आयोजन आज किया जाएगा। कार्यक्रम में हरियाणा की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक संगीत और आकाशवाणी की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला जाएगा। आकाशवाणी केंद्र रोहतक के अधीक्षक संजय बाली ने बताया कि समारोह में आकाशवाणी के महत्व, प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत व रेडियो की जनसंचार में भूमिका पर प्रकाश डालेंगे। आकाशवाणी ने दशकों से देश की संस्कृति, भाषा, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। रेडियो आज भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सूचना, शिक्षा और मनोरंजन से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। लोक कलाकार देंगे प्रस्तुतियां
संजय बाली ने बताया कि लोक संगीत उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के अनेक प्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हरियाणा की लोक संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना भी है। आकाशवाणी की गौरवशाली यात्रा को मंच पर करेंगे प्रदर्शित
संजय बाली ने बताया कि यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आकाशवाणी की 90 वर्षों की गौरवशाली यात्रा और उसके सामाजिक योगदान का उत्सव है। आकाशवाणी ने वर्षों से लोक कलाकारों को मंच प्रदान कर उनकी कला को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *