कैथल में शहर थाना क्षेत्र के तहत आने वाली एक कॉलोनी में करीब 31 वर्षीय विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कैथल के ही एक आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे डरा कर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। जब आरोपी ने महिला को ज्यादा परेशान करना शुरू किया तो महिला ने इस संबंध में शहर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 2023 में जान पहचान हुई महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वह घरेलू महिला है। वर्ष 2023 में उसकी जान पहचान शमशेर नामक व्यक्ति से हो गई थी। आरोपी ने उसे पहले बहल फुसला कर घर पर उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। कड़ी कार्रवाई की मांग फिर आरोपी उसे डरा धमकाकर उसके साथ बार-बार दुष्कर्म करता रहा। अब वह उसे डरा धमका कर संबंध बनाने के लिए कहता था। ऐसे में उसने पुलिस को शिकायत दी है। महिला ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
Source link
