मुख्य बातें

बिलासपुर-रनतपुर मार्ग पर आज नो एंट्री: महामाया देवी दर्शन के लिए निकलेंगे पदयात्री, ड्रोन और कैमरों से पुलिस करेगी निगरानी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

बिलासपुर-रनतपुर मार्ग पर आज नो एंट्री:  महामाया देवी दर्शन के लिए निकलेंगे पदयात्री, ड्रोन और कैमरों से पुलिस करेगी निगरानी – Bilaspur (Chhattisgarh) News

चैत्र नवरात्रि की सप्तमी-अष्टमी की रात महामाया देवी दर्शन के लिए पदयात्री श्रद्धालु आज शाम निकलेंगे। इसके चलते बिलासपुर-रतनपुर मार्ग पर शाम 4 बजे से भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए रूट पर पेट्रोलिंग की अलग-अलग टीमें गश्त पर रहेंगी। इस दौरान पुलिस ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से निगरानी करेगी। एसएसपी रजनेश सिंह ने बिलासपुर से रतनपुर तक के 25 किलोमीटर के मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। शाम 4 बजे से रतनपुर जाने वाले सभी भारी वाहनों को रोक दिए जाएंगे, ताकि पदयात्रियों को सुगम और सुरक्षित रास्ता मिल सके। पिछले सालों में पदयात्रा के दौरान कुछ असामाजिक तत्व हुड़दंग और बाइक से तेज रफ्तार फर्राटे मारते हुए स्टंट भी करते हैं। ऐसे लोगों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। इस बार पुलिस ब्रीथ एनालाइजर के साथ फिक्स पॉइंट पर तैनात रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। सिविल टीम भी पूरे रूट पर रहेगी तैनात पदयात्रा के दौरान किसी भी तरह की आपराधिक वारदात न हो इसलिए सिविल में भी पुलिस की टीम तैनात रहेगी। यात्रा के दौरान माहौल बिगाड़ने, विवाद और हुड़दंग करते पाए जाने पर सीधे ऐसे लोगों को पेट्रोलिंग टीम थाने पहुंचाएगी। श्रद्धालुओं के लिए एंबुलेंस और क्विक रिस्पांस टीम भी तैनात रहेगी। भारी वाहनों को इन पॉइंट्स पर रोका जाएगा रूट से गुजरने वाले भारी वाहनों को चिल्हाटी मोड़, अशोक नगर, मंगला और महाराणा प्रताप चौक पर रोका जाएगा। रायपुर की ओर से आने वाले वाहनों को सेंदरी अरपा पुल, कोरबा मार्ग के वाहनों को ग्राम कर्रा और पेंड्रा-कोटा की ओर से आने वाले वाहनों को सिल्ली और लखनी मोड़ पर ही रोका जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *