मुख्य बातें

सीतापुर में 10 फीट लंबा अजगर खेत में मिला: गुजरपुर में सूचना पर वन विभाग ने रेस्क्यू कर सरकारी निर्माणाधीन भवन में बंद किया – Bihat Gaur (Pisawan) News




महोली थाना क्षेत्र के गुजरपुर गांव में बीते 24 मार्च की दोपहर एक 10 फीट लंबा अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। अजगर को खेत में देखकर ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे रेस्क्यू किया। गुजरपुर निवासी कमलेश पासी अपने खेत में पानी लगा रहे थे, तभी उन्हें यह विशाल अजगर दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत गांव में इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद अजगर को गांव के एक सरकारी निर्माणाधीन भवन में बंद कर दिया। अजगर के कमरे में बंद होने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए गांववालों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग के कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपनी टीम के साथ कमरे में बंद अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे अपने साथ ले गए। इस रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *