मुख्य बातें

बरनाला में दुकानदार पर दिनदहाड़े तलवारों से हमला: युवक गंभीर रूप से घायल, तोड़फोड़ कर नकदी लूटी; वारदात CCTV में कैद – Barnala News

बरनाला में दुकानदार पर दिनदहाड़े तलवारों से हमला:  युवक गंभीर रूप से घायल, तोड़फोड़ कर नकदी लूटी; वारदात CCTV में कैद – Barnala News


अस्पताल में भर्ती घायल दुकानदार।

बरनाला के बस स्टैंड रोड स्थित मेन मार्केट में दिनदहाड़े एक दुकान पर कुछ अज्ञात लोगों ने तलवारों से हमला कर दिया। हमलावरों ने दुकान में तोड़फोड़ की और नकदी लूट ली। इस हमले में दुकान मालिक गोरा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल के इम

.

घायल गोरा सिंह के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि हमलावर कौन थे, यह उन्हें नहीं पता। हमलावरों ने उनकी दुकान में तोड़फोड़ की, उन पर जानलेवा हमला किया और दुकान से नकदी लूटकर फरार हो गए।

अस्पताल में घायल युवक का इलाज जारी।

दुकानदार और चश्मदीद गुरदीप सिंह ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पांच-छह लोग तेजधार हथियारों के साथ सैलून की दुकान में घुसे थे। गुरदीप सिंह के अनुसार, यह हमला उनके पार्लर की एक लड़की से जुड़े पिछले विवाद का परिणाम था। कल उनकी पार्लर की एक लड़की का स्कूटर पर जाते समय कुछ लोगों से झगड़ा हो गया था।

वारदात की CCTV फुटेज।

वारदात की CCTV फुटेज।

गुरदीप सिंह ने बताया कि हमलावर आज उनकी दुकान पर हमला करने आए थे, लेकिन उनकी दुकान बंद होने के कारण उन्होंने बगल के सैलून (गोरा सिंह की दुकान) पर हमला कर दिया। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और कहा कि ऐसी गुंडागर्दी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। लोगों ने हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

हमलावर के हाथ में तलवार।

हमलावर के हाथ में तलवार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *