मुख्य बातें

देशभक्ति की अलख जगाने में वंदेमातरम की महत्वपूर्ण भूमिका : विधायक उइके – Betul News




बैतूल| कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को वंदेमातरम के 150 वर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम के सामूहिक गायन से हुई, जिसमें अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों एवं लोकतंत्र सेनानियों का शॉल, श्रीफल और पुष्पमाला भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक गंगाबाई उइके ने कहा वंदेमातरम ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान देशभक्ति की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से ऐसे आयोजनों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विधायक घोड़ाडोंगरी गंगाबाई उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, लोकतंत्र सेनानी मोतीलाल कुशवाहा जिला पंचायत सीईओ अक्षत जैन, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन सुमित सिंह तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *