रोहतक जिले में महम पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 24 बोतल देसी शराब बरामद हुई है। बता दे कि यह कार्रवाई सैमाण गांव के बस अड्डे पर एक परचून की दुकान से की गई। थाना महम प्रभारी निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही नरेश के नेतृत्व में पुलिस टीम सैमाण गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सैमाण गांव का एक युवक अवैध शराब बेचने का काम करता है। अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सैमाण गांव के बस अड्डे पर स्थित एक परचून की दुकान पर छापा मारा और युवक को हिरासत में लिया। युवक की पहचान सैमाण निवासी रविंद्र के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर दुकान से कुल 24 बोतल देसी शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी रविंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग संख्या 87/2026 दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
Source link
