सलूंबर में तीन दिवसीय बुजुर्ग और दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन, महावीर इंटरनेशनल मुख्य शाखा सलूम्बर और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में कुल 549 दिव्यांगजन इस शिविर से लाभान्वित हुए। शिविर के अंतिम दिन अकेले 246 लोगों को सहायता उपकरण और सेवाएं प्रदान की गईं। जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का प्रयास रिजन-4 के उप निदेशक जडावचंद जैन ने बताया कि यह शिविर भगवान महावीर के करुणा, सेवा और परोपकार के आदर्शों को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। संस्था के संरक्षक सुरजमल जैन ने जानकारी दी कि पहले दिन से अंतिम दिन तक सेवा का सिलसिला लगातार जारी रहा। उन्होंने बताया कि हर जरूरतमंद तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया। अध्यक्ष प्रभुलाल जैन ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से दिव्यांगजनों को नई जिंदगी और आत्मनिर्भरता की राह मिली है। ये रहे मौजूद इस दौरान अमरचंद जैन, गजेंद्र शाह, प्रकाशजी मालवी, नरेश जैन, मनीष राजमल भीमावत, सरोज कुंवर मौजूद रहे।
Source link
